पीरियड के वो 5 दिन हर महिला के लिए बहुत मुश्किल भरे होते है। चिड़चिड़ापन, क्रेम्पिंग, सरदर्द, बॉडी पेन इन सबसे ज्यादातर महिलाएं अपने पीरियड के दिनों में परेशान होती है। ऐसे में अगर कोई जरूरी मीटिंग, एग्जाम या फंक्शन आ जाए तो मुसीबत दुगुनी हो जाती है। ऐसे में महिला सोचती है कि या तो पीरियड इन जरूरी कार्यो के निपटने के बाद आए और अगर ब्लीडिंग शुरू हो चुकी हो तो तब तक निपट जाए।
आइए आपको बताते है कुछ घरेलू तरीके जिससे आप पीरियड रोक सके या पीरियड के दौरान होने वाली ब्लीडिंग को जल्दी खत्म कर सकें।
पीरियड रोकने के उपाय - period rokne ke upay
- एक गिलास गर्म पानी मे 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर ले, दिन में 2 बार पिए। पीरियड 2 से 3 दिन तक रुक सकते है।
- जब आपके पीरियड आने में करीब 4 से 5 दिन बचे हो तब से रोज सुबह एक निम्बू लेकर उसका रस निकाल ले। इस रस को बिना पानी मिलाए खाली पेट ले।
- साबुत सूखा धनिया ले, उसे पीस कर चूर्ण बना ले अब इस चूर्ण को गुड़ और घी के साथ मिक्स करके खा ले। ये विधि पीरियड से 1 हफ्ते पहले शुरू कर दे और दिन में दो बार खाए।
- ठंडे तासीर वाले पदार्थ खाए जैसे दही, चावल, आइस क्रीम, खीरा, तरबूज, ऐसा करने से भी पीरियड रुक जाएंगे।
- जिलेटिन का प्रयोग काफी समय से पीरियड रोकने के उपाय के तौर पर होता है। अगर आप ले सके तो जिलेटिन को एक गिलास पानी मे घोल कर पी ले।
पीरियड रोकने के घरेलु नुस्के - mahwari ka gharelu ilaj in hindi
- क्लेयरी सेज का आयल ले लगभग 8 बूंद, साथ मे लेवेंडर आयल भी 8 बूंद ले, इस मिश्रण में करीब तीन चम्मच बादाम का तेल मिलाकर पेड़ू पर मसाज करें। ये तेल नर्व्स और मसल्स के खिंचाव को कम करके पीरियड को टालने में मदद करता है।
- चने की दाल ले, उसे अच्छे से धोकर सुखा लें। सूख जाने पर उसका पाउडर बना ले। रोज सुबह ये एक चम्मच पाउडर एक गिलास गर्म पानी के साथ ले। इसे लेने से पीरियड कुछ समय के लिए रुक जाएंगे।
- रास्पबेरी की चाय ना केवल क्रैम्प्स को कम करती है बल्कि हैवी ब्लड फ्लो को कम कर पीरियड जल्दी खत्म कर देती है। अगर पीरियड हो भी गए है तो इससे गर्भाशय के खिंचाव में आराम मिलता है जिससे काम करना आसान हो जाएगा।
- सुबह सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल खा ले, पर ध्यान रहे खाने के लिए केवल एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट आयल अर्थात कोल्ड प्रेसड आयल का प्रयोग करे, मालिश वाले तेल का प्रयोग ना करे।
- एंजेलिका रूट को फीमेल जिनसिंग भी कहा जाता है, एक कप पानी उबाल कर उसमे थोड़ी सी एंजेलिका रूट भिगो दें, अब छानकर पी ले। ये हार्मोनल बैलेंस में बहुत कारगर है, इसे पानी मे डालकर ना उबाले।
पीरियड रोकने के कुछ अन्य तरीके - menses rokne ka tarika
- गाजर की बीज बहुत ही ज्यादा गर्म माने जाते है इसलिए इनकी गर्भपात की क्षमता बहुत ज्यादा होती है। एक चम्मच गाजर के बीज को पानी के साथ खाए। ऐसा करने से पीरियड जल्द से जल्द खत्म हो जाएंगे।
- पोटेशियम युक्त भोजन जैसे केला शकरकंद सैल्मन किशमिश का सेवन ज्यादा से ज्यादा करे। ये चीज़ों ब्लड फ्लो को संतुलित करती है।
- मछली का तेल या अलसी के तेल का प्रयोग करे।
- आईब्रूफेन ले,एक दिन में 3 से 4 बार ले। ये पीरियड में होने वाली पीड़ा को कम करती है, साथ ही किसी किसी महिला में ये पीरियड को रोक भी देती है। इसके साइड इफ़ेक्ट कम होते है तथापि इसे लेने से पहले डॉक्टर से सम्पर्क जरूर करे।