हमारा पूरा शरीर खून से चलता है और शरीर के अंदर की सभी क्रियाएं खून से संचालित होती है। जब तक शरीर में पर्याप्त मात्रा में खून नहीं होगा तब शरीर के सारे फंक्शन सही से काम नहीं करेंगे।कई तरह की बीमारियाँ आपको घेर लेगी।
हमारे शरीर में दो तरह की रक्त कोशिकाएं होती है लाल और सफ़ेद। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती है तो ऐसे में शरीर में खून की कमी हो जाती है।जब शरीर में खून की कमी होने लगती है तो उसे एनीमिया कहते है।
जब शरीर में लौह तत्व आयरन की कमी होती है तब काफी नुकसान होता है और इस हालत में खून की कमी होने लगती है।
जब शरीर में खून की कमी होने लगती है तो शुगर, अस्थमा, थायराइड आदि बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है।
आज की इस पोस्ट में हम आपको खून की कमी के लक्षण बताएँगे जिसके बारे में जानना आपके लिए बहुत जरुरी है।
खून की कमी के लक्षण
-
थकान महसूस होना
जब व्यक्ति को खून की कमी होती है तो उसे हर बार थकान महसूस होने लगती है
उसका किसी काम में मन नहीं लगता।
पुरे दिन उसे थका-थका सा महसूस होता है`, -
त्वचा का रंग बदलना
जब शरीर में खून की कमी होती है तो त्वचा का रंग पीला होने लगता है
होंठ तथा नाखुनो का रंग भी बदलने लगता है। -
आँखों की समस्या होना
खून की कमी होने पर आँखों से धुंधला दिखाई देने लग जाता है
नींद ना आने की समस्या रहने लगती है।
आँखों की रौशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
आँखों के नीचे काले घेरे पड़ने लग जाते है। -
वजन में गिरावट
खून की कमी होने पर व्यक्ति के वजन में तेजी से गिरावट होने लगती है।
उसे खुद को समझ नहीं आता की ऐसा क्यों हो रहा है।
खून की कमी होने पर शरीर के सारे अंग काम करना बंद कर देते है। -
चिंता और सिर दर्द
खून की कमी होने पर बार-बार सिर दर्द होने लगता है।
व्यक्ति तनाव में आ जाता है।
उसका मन किसी काम में नहीं लगता है और वो चिंतिंत रहता है। -
कमजोरी और चक्कर आना
खून की कमी होने पर शरीर में कमजोरी और चक्कर आने लगते है।
दिल की धडकन असामान्य होने लग जाती है।
हाथ-पैर सुन्न होने लगते है। हाथ-पैर ठंडे होने लग जाते है। -
अनियमित पीरियड्स
खून की कमी होने पर महिलाओं में अनियमित पीरियड्स होने लगते है।
पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होने लगता है और असहनीय होता है। -
बाल झड़ना
खून की कमी होने पर बाल झड़ने लगते है और बाल पतले होने लगते है।
बालों की गोर्थ कम होने लगती है।
ऐसा लौह तत्वों की कमी के वजह से होता है ।
लौह तत्वों की कमी होने पर ही खून की कमी होती है। -
सीने में दर्द होना और तेज जलन होना
-
थोड़ा सा चलने पर सांस फुल जाना
-
शरीर के तापमान में कमी आना
-
घाव का जल्दी ना भरना